फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Despite the ban, Pusa-44 paddy is being planted

Ludhiana News: प्रतिबंध के बावजूद पूसा-44 धान की हो रही रोपाई

Fri, 13 Jun 2025 08:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, Pusa-44 paddy is being planted
सुशील कुमार
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला। भूजल बचाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने धान की किस्म पूसा-44 पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन पंजाब में इसी किस्म की रोपाई को तवज्जो दी जा रही है। सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि पूसा-44 हरियाणा में प्रतिबंधित नहीं है और पंजाब के किसान ने हरियाणा से बीज की आपूर्ति की है। इससे पंजाब के सीड विक्रेताओं का धंधा भी फीका पड़ रहा है और हरियाणा में बिज़नेस शिफ्ट हो रहा है। दूसरी तरफ किसान भी इस किस्म की बिजाई करने को मजबूरी बता रहे हैं। किसानों का तर्क है कि एक तरफ इस किस्म से धान ज्यादा प्राप्त होता है और शेलर उद्योग इसी किस्म को तरजीह देते हैं। शेलर उद्योग से जुड़े कारोबारी इस किस्म को तरजीह इसलिए देते हैं, क्योंकि इस किस्म के धान से चावल अधिक निकलता है और डैमेज भी कम होता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि पंजाब आखिर भूजल संकट को कैसे दूर कर पाएगा?
सबसे लंबी अवधि में पकने वाली धान की किस्म पूसा-44 पर सरकार के प्रतिबंध के बावजूद मालवा का किसान, हरियाणा से इसके बीज प्राप्त कर रहे हैं। ज्यादातर मालवा इलाका हरियाणा की सीमा से सटा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह जिला संगरूर समेत मानसा, बठिंडा, पटियाला, मुक्तसर आदि हरियाणा से सटे हैं। रोपाई के शुरुआती चरण में पूसा 44 को ही प्राथमिकता दी जा रही है। पंजाब सरकार ने अप्रैल में पूसा-44 की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस किस्म ने पंजाब के भूजल पर काफी असर डाला है। संगरूर के एक किसान ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद पूसा-44 की रोपाई की है। उन्हें मालूम है कि इसकी अनुमति नहीं है, लेकिन आजीविका इसी पर निर्भर करती है। कम अवधि वाली किस्मों की तुलना में इसकी उपज 5-6 क्विंटल अधिक है और मिलर्स इस किस्म को हाथों हाथ लेते हैं। उन्होंने कुछ अन्य किस्मों की रोपाई भी की है।
विज्ञापन


जिला खेतीबाड़ी अधिकारी डाॅ. डीएस सिद्धू इससे साफ इन्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में पीआर 131, 121, 122 समेत अन्य प्रमाणित किस्मों की रोपाई हो रही है। विभाग की टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं और विभाग इस पर नजर रखे हुए है। उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूक किसान और खेती माहिर सोहन भंगू ने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी तरह से कमर कसे। इस किस्म के बीज तैयार करने पर पूरे देश में रोक लगे। धान रोपाई की तारीख को कम से कम तीन सप्ताह आगे बढ़ाया जाए। जुलाई में बरसात शुरू हो जाती है, जबकि 10 से 25 जून की अवधि में तो सबसे ज्यादा पानी की जरूरत रहती है। भूजल का दोहन इसी अवधि में ज्यादा होता है। उन्होंने बताया कि पूसा 44 के एक क्विंटल धान से करीब सत्तर किलो चावल प्राप्त होता है, जबकि अन्य किस्मों से 67 किलो चावल मिलता है। ऐसे में प्रदेश सरकार, पंजाब के भूजल को बचाने के लिए केंद्र से शेलर उद्योग के लिए खास रियायत दिलाए। तब शेलर उद्योग भी इस किस्म को तरजीह नहीं देगा। जब तक बाजार अर्थशास्त्र पूसा-44 के पक्ष में है, किसान इसकी खेती के तरीके खोजते रहेंगे।
---
⁠फोटो । सुनाम के खेत में हुई धान की रोपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed