फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   desi ghee seal Ludhiana Hisar sold shops

हिसार से लुधियाना पहुंचा 1150 लीटर देसी घी सील, 280 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था दुकानों में

Fri, 16 Oct 2020 05:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
desi ghee seal Ludhiana Hisar sold shops
मुंडिया क्षेत्र में दुकानों पर 280 रुपये किलो के हिसाब से बेचे जा रहे देसी घी पर आखिरकार सेहत विभाग की नजर पड़ गई। शुक्रवार को सेहत विभाग ने गोदाम पर छापा मारकर 1150 लीटर देसी घी सील कर दिया। चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट पहल के आधार पर भेजने के लिए कहा गया है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस घी को हिसार की एक कंपनी ने तैयार किया है। वहीं शुक्रवार को सेहत विभाग टीम ने 10 अन्य दुग्ध उत्पादों के सैंपल भी लिए।
विज्ञापन

इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को सेहत विभाग की टीम मुंडिया एरिया में जांच कर रही थी। इस दौरान एक करियाना की दुकान पर देसी घी के पैकेट पर नजर पड़ी। इसे आम लोगों को 280 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था। सेहत विभाग की टीम ने पहले उक्त दुकान से इसका सैंपल लिया। आगे जांच करने पर पता चला कि 33 फुटा मुंडिया रोड पर कपूर ट्रेडिंग कंपनी की तरफ से इसे सप्लाई किया जा रहा है। सेहत विभाग की एक टीम उक्त दुकान पर पहुंच गई। यहां गोदाम में रखे 1150 लीटर देसी घी को सील कर दिया गया। यहां से भी सेहत विभाग ने तीन सैंपल लेकर आगे जांच के लिए भेजे हैं। जांच में पता चला है कि हिसार (हरियाणा) की एक कंपनी ने यह घी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed