फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Democratic Teachers Front fury march Sangrur picket education minister residence

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने संगरूर में निकाला रोष मार्च, शिक्षामंत्री के आवास के पास लगाया धरना

Fri, 16 Oct 2020 06:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Democratic Teachers Front fury march Sangrur picket education minister residence
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में अध्यापक नेताओं ने शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला के घर की तरफ रोष मार्च किया। इसके बाद नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार केके मित्तल के जरिये शिक्षामंत्री को रोष पत्र दिया। साथ ही एलान किया कि उनके मसले का समाधान न होने की सूरत में 9 नवंबर को मोहाली में शिक्षा सचिव के दफ्तर के समक्ष धरना लगाया जाएगा। धरने में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अध्यापक पहुंचे थे।
विज्ञापन

फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष दविंदर सिंह पूनिया, महासचिव जसविंदर झब्बेवाली और सीनियर उपाध्यक्ष विक्रमदेव सिंह ने कहा कि मई-जून में शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा गया था। इसपर कार्रवाई न होने से अध्यापकों में रोष है। उन्होंने कहा कि मांगों को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा। मौके पर वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मानसा, राजीव कुमार बरनाला, जगपाल बंगी, रघवीर भवानीगढ़, हरदीप टोडरपुर, हरजिंदर सिंह वडाला बांगर, दलजीत सफीपुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed