फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   death, three died of overdose in ludhiana, ludhiana death

तीन युवकों की मौत, नशे के ओवरडोज का शक

Thu, 28 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Thu, 28 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
death, three died of overdose in ludhiana, ludhiana death
नशे की लत - फोटो : डेमो फोटो
नशे के ओवरडोज से वीरवार को तीन युवकों की मौत हो गई। बेट इलाके के गांव भूंदड़ी के पास कुलगहना सड़क पर गांव में दाखिल हो रहा मोटरसाइकिल सवार अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस को मृतक हरसिमरन सिंह निवासी गंाव रकबा से नशा लेने वाली सीरिंज मिली।
विज्ञापन


भूंदड़ी के एक युवक की भी अधिक नशा करने के कारण हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने उसे सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। 

जालंधर के गांव बुर्ज ढांडरा निवासी गुली वीरवार को किश्ती से सतलुज नदी पार कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबियत अचानक खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। मृतक  के कब्जे से पुलिस को नशा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी भूंदड़ी के इंचार्ज अमरजीत सिंह का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार की मौत अधिक नशे के कारण हुई लगती है। भूंदड़ी के युवक की मौत से संबंधित कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। उनका कहना है कि सारे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ साफ तौर पर कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed