फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   death, police employee died in bhatinda, bhatinda died

फर्जी एनकाउंटर में सजा काट रहे पुलिस कर्मी की मौत 

Sat, 30 Jul 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 30 Jul 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
death, police employee died in bhatinda, bhatinda died
मौत - फोटो : file
पंजाब में आतंकवाद के दौरान जिले के गांव चुघे कलां के एक युवक परमजीत सिंह को फर्जी एनकाउंटर में मारने के आरोप में बठिंडा जेल में अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ सजा काट रहे होमगार्ड के सिपाही जसवीर सिंह की हैपेटाइटिस सी से मौत हो गई। उसका चंडीगढ स्थित पीजीआई से उपचार चल रहा था । 
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उक्त सिपाही को आतंकवाद के दौरान एनकाउंटर मामले में तीन वर्ष पहले उम्र कैद की सजा हुई थी। वह तीन साल से अपने सात अन्य साथियों समेत बठिंडा की जेल में बंद था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आतंकवाद के दौरान होमगार्ड के सिपाही जसवीर सिंह ने पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर बलजिंदर कुमार व छह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शहर के बीबी वाला चौक से गांव चुघे कलां निवासी चुवक परमजीत सिंह को उठाकर एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जिला सेशन जज ने इस मामले की जांच की थी। इसमें सभी आरोप सही पाए गए थे। अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed