फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Death of wife of late Jathedar Talwandi Mata Mohinder kaur

मरहूम जत्थेदार तलवंडी की पत्नी मोहिंदर कौर का देहांत

Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Death of wife of late Jathedar Talwandi Mata Mohinder kaur
एसजीपीसी और शिअद के प्रधान रह चुके लौह पुरुष की उपाधि से विभूषित मरहूम जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी की पत्नी माता मोहिंदर कौर का 91 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। पिछले लंबे समय से बीमार चल रही माता मोहिंदर कौर ने वीरवार सुबह चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार 30 जुलाई को रायकोट के गांव तलवंडी राय में दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वर्ष 2014 में जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी की मौत के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंथ और पंजाब के प्रति तलवंडी परिवार की निष्ठा को देखते हुए माता मोहिंदर कौर को उम्र भर के लिए कैबिनेट मंत्री का रैंक प्रदान किया था। माता मोहिंदर कौर ने पंजाबी राज्य के लिए मोर्चे के संघर्ष में अमृतसर और फिरोजपुर की जेल काटी थी। उस समय उनकी बड़ी बेटी हरजीत कौर सिर्फ 6 महीने की थी और पति जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी भी इसी संघर्ष में जेल काट रहे थे। इमरजेंसी के दौरान माता मोहिंदर कौर कई माह जेल में रहीं। पंजाब की राजनीति में अहम जगह रखने वाले तलवंडी परिवार की माता मोहिंदर कौर अपने पीछे दो बेटे पूर्व विधायक जत्थेदार रंजीत सिंह तलवंडी, एसजीपीसी के एग्जीक्यूटिव सदस्य जत्थेदार जगजीत सिंह तलवंडी, दो बेटी जिनमें अकाली दल यूनाइटेड महिला विंग की प्रधान बीबी हरजीत कौर और मनजीत कौर को छोड़ गईं हैं।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने बीबी महिंदर कौर की मौत पर दुख व्यक्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर ने शिरोमणि कमेटी के पूर्व प्रधान जगदेव सिंह तलवंडी की धर्मपत्नी बीबी महिंदर कौर की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिख सियासत के गवाह रही बीबी महिंदर कौर की मौत पंथक हलकों में एक बड़ी कमी है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जत्थेदार के बेटे एसजीपीसी के सदस्य जगजीत सिंह तलवंडी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी और जत्थेदार तलवंडी की बेटियों बीबी हरजीत कौर और बीबी मनजीत कौर के साथ दुख साझा करते हुए अकाल पुरख के सामने उनकी आत्मा को चरणों में स्थान देने की अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed