{"_id":"575057c54f1c1b020910a398","slug":"death-farmer-found-dead-in-car-ludhiana-farmer-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा छोड़ने की दवा लेने आया किसान कार में मृत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा छोड़ने की दवा लेने आया किसान कार में मृत मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 02 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदगढ़ मंडी के मोहल्ला अमरपुरा में रहने वाले किसान हरजीत सिंह (32) का शव उसकी गाड़ी में गिल रोड के पास जीएनई कॉलेज के बाहर मिला। किसी ने गाड़ी स्टार्ट और अंदर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार हरजीत का शव 12 घंटे से कार में ही पड़ा था। आशंका है कि हरजीत की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई जनक राज ने कहा कि हरजीत के पिता बिजली विभाग से रिटायर्ड जेई हैं। हरजीत खुद खेतीबाड़ी करता था और नशा करने का भी आदी था। कुछ समय से वह नशा छोड़ने का इलाज करवा रहा था। वह जीएनई कॉलेज के पास एक डॉक्टर से दवाई लेने आता था।
बुधवार देर शाम को वह अपनी गाड़ी में दवा लेने आया था। दवा लेने के बाद वह गाड़ी में बैठा और गाड़ी स्टार्ट कर दी। आशंका है कि इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुई और उसकी मौत हो गई। हरजीत का शव सारी रात स्टार्ट गाड़ी में ही पड़ा रहा। सुबह किसी व्यक्ति ने दुकान खोली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।