{"_id":"576c0df24f1c1bd532b47f3f","slug":"death-current-in-high-tension-wire-lineman-died-ludhiana-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठीक करते हाइटेंशन तार में करंट, लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठीक करते हाइटेंशन तार में करंट, लाइनमैन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के फील्डगंज इलाके में बिजली मुलाजिम की करंट लगने से हुई मौत के बाद विलाप करते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फील्डगंज इलाके में बुधवार देर रात बिजली ठीक करते समय 11 केवी की हाइटेंशन तार में अचानक करंट आ गया। इस दौरान खंभे पर चढ़ कर बिजली ठीक कर रहा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बिजली मुलाजिम रणबीर सिंह के चीखने की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फायर विभाग और बिजली विभाग को सूचित किया। इसके बावजूद रणबीर का शव उतारने के लिए विभाग के कर्मचारियों को एक घंटे तक जद्दोजहद करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेई प्रितपाल सिंह और ठेकेदार बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को फील्डगंज इलाके में लाइट चली गई थी। लोगों ने बिजली ठीक करने के लिए पीएसपीसीएल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद जेई प्रितपाल सिंह और असिस्टेंट रणबीर सिंह लाइट ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचे। नीचे सारे तार चेक करने के बाद पता चला कि हाइटेंशन वायर में कोई दिक्कत है।
विज्ञापन
इसके बाद जेई प्रितपाल सिंह ने रणबीर को खंभे पर चढ़ा दिया। लाइट ठीक करते समय अचानक तार में करंट आ गया और धमाका हो गया। रणबीर सिंह करंट की चपेट में आ गया और उसके शरीर से धुआं निकलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हंगामा मच गया। इलाके के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। करंट होने की वजह से किसी ने रणबीर की मदद नहीं की।
लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से ही रणबीर सिंह की मौत हुई है। विभाग की तरफ से बिना सूचना दिए ही बिजली चालू कर दी गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया गया। करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मचारियों ने पचास फुट ऊपर लटक रहे रणबीर सिंह के शव को नीचे उतारा।
थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित सूद ने कहा कि जेई और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।