{"_id":"579f72aa4f1c1b6f152b923d","slug":"death-accident-on-man-less-crossing-mansa-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव रहित फाटक पर मालगाड़ी से टकराई कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव रहित फाटक पर मालगाड़ी से टकराई कार
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
गांव चकेरिया में मानव रहित फाटक पर एक इंडिगो गाड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार कार चालक की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं, एक लड़की और एक बच्चा गंभीर जख्मी हो गया। उनको मानसा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
सोमवार शाम को एक मालगाड़ी मानसा से जाखल की ओर जा रही थी। गांव चकेरिया में मानव रहित फाटक पर पहुंची तो एक इंडिगो कार मालगाड़ी से टकरा गई। मालगाड़ी कार को घसीटते दूर तक ले गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार अपने गांव संगतपुरा की ओर जा रहे थे।
कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं, एक लड़की और एक चार साल का बच्चा जख्मी हो गया। उनको मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रेलवे विभाग के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि कार में सवार लोगों की पहचान की जा रही है।