Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dead insect found in chaat in Jagraon; social worker records video

जगरांव में चाट में मिला मरा हुआ कीड़ा: ग्राहक की शिकायत को मालिक ने हंसकर टाला, समाजसेवी ने वीडियो बनाया

Thu, 12 Nov 2026 09:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 09:32 AM IST
सार

ग्राहक सुखी पेंटर ने बताया कि वह रानी झांसी चौक स्थित शाही चाट कार्नर पर चाट खाने आया था। चाट खाते समय अचानक पापड़ी में काला दाग दिखाई दिया। ध्यान से देखने पर उसमें मरा हुआ कीड़ा नजर आया। शिकायत पर मालिक ने हंसकर टाल दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
Dead insect found in chaat in Jagraon; social worker records video
चाट की प्लेट में दिख रहा कीड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव के रानी झांसी चौक स्थित मशहूर शाही चाट कार्नर की साफ-सफाई और फूड हाइजीन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दुकान पर चाट खाने पहुंचे एक ग्राहक की प्लेट में पड़ी पापड़ी के अंदर कथित तौर पर मरा हुआ कीड़ा मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


ग्राहक ने इसकी शिकायत दुकानदार से की, लेकिन आरोप है कि गलती स्वीकार करने के बजाय दुकानदार हंसकर बात को टालने लगा। इसके बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी सुख जगराओं ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और फूड सेफ्टी विभाग को शिकायत भेज दी।
विज्ञापन




सुख जगराओं ने बताया कि वह दवाई लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शाही चाट कार्नर पर सुखी पेंटर को दुकान के कर्मचारियों के साथ बहस करते देखा। जब वह मौके पर पहुंचे तो सुखी पेंटर ने बताया कि वह रानी झांसी चौक स्थित शाही चाट कार्नर पर चाट खाने आया था। चाट खाते समय अचानक पापड़ी में काला दाग दिखाई दिया। ध्यान से देखने पर उसमें मरा हुआ कीड़ा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखी पेंटर ने जब इस संबंध में दुकानदार से शिकायत की तो आरोप है कि दुकानदार ने गलती मानने के बजाय हंसते हुए दूसरी प्लेट देने की बात कहकर मामले को टालने की कोशिश की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। सुख जगराओं ने मौके की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और जगरांव के एसएमओ डॉ. अमन शर्मा के माध्यम से फूड सेफ्टी विभाग को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की।


पहले भी विवादों में रही दुकान
सुख जगराओं ने दावा किया कि शाही चाट भंडार की दुकान का वास्तविक मालिक कोई अन्य व्यक्ति है, जबकि प्रवासी कर्मचारियों ने दुकान किराये पर लेकर उसी नाम से कारोबार चलाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान पर पहले भी कई तरह के विवाद हो चुके हैं और हर बार गलती मानकर मामला रफा-दफा कर दिया जाता रहा है। अब वीडियो और शिकायत विभाग तक पहुंचने के बाद लोगों की निगाहें फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed