फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dead body of ex-serviceman found in empty plot, had retired 7 years ago

Ludhiana News: पूर्व सैनिक का शव खाली प्लाट में मिला, 7 साल पहले ही हुआ था रिटायर

Sun, 02 Jul 2023 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 02 Jul 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Dead body of ex-serviceman found in empty plot, had retired 7 years ago
बेटे की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज, देह व्यापार का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। मछीवाड़ा साहिब की एक कॉलोनी के खाली प्लाट में शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई, यह शव पूर्व सैनिक गरीबदास का बताया जा रहा है, जो गांव बलियावाला का रहने वाला है। वह 2016 में सेना से रिटायर हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक के घरवालों का कहना है कि मृतक माछीवाड़ा साहिब के राहों रोड पर बनी कॉलोनी में एक महिला से मिलने जाता था, जो कि देह व्यापार का धंधा करती है। उन्होंने कहा कि कई बार उनको रोका कि आप वहां पर मत जाइए परंतु वह नहीं माने। परिवार वालों का आरोप है कि महिला ने शराब में कुछ मिलाकर उन्हें पिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने गरीबदास का शव किसी साथ लगते किसी खाली प्लाट में फेंक दिया। लोगों का भी कहना है कि यहां गलत काम होता है संदिग्ध लोगों का आना जाना काफी रहता है। माछीवाड़ा के थानेदार संतोष सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के शिकायत पर सीमा उर्मिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

बेटे ने पिता को महिला से दूर रहने की दी थी चेतावनी
बेटे के अनुसार पिता को महिला के घर से पकड़ा था। उसने पिता को चेतावनी दी थी कि वह महिला के घर न जाए, लेकिन उसने पिता को घर बुलाना बंद नहीं किया। 1 जुलाई को भी पिता परिवार को बिना बताए उसके घर माछीवाड़ा में गया। महिला ने हवस की पूर्ति के लिए गरीब दास को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया। घर में ही उसके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद महिला ने ने अपनी पड़ोसी महिला के साथ मिलकर शव को घर से निकालकर बाहर खाली प्लाट में फेंक दिया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed