फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dead body missing youth found gutter came mother come late

गटर से मिला लापता युवक का शव, दो दिन पहले मां से कुछ देर से आने का कहकर निकला था घर से

Mon, 23 Nov 2020 06:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
dead body missing youth found gutter came mother come late
मुल्लांपुर (लुधियाना)। गांव बदोवाल में सोमवार को कालोनी के गटर से एक युवक का शव मिला। सूचना पर थाना मुल्लांपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव बदोवाल वासी जश्नप्रीत सिंह के तौर पर हुई है जो कि दो दिन से लापता था। मृतक के पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि उनका बेटा जश्नप्रीत सिंह 12वीं का छात्र था। 21 नवंबर की रात लगभग आठ बजे वह अपनी मां सर्बजीत कौर को कुछ देर में आने की बात कहकर गया था। उसके बाद वह घर नहीं आया। सूचना पुलिस को देने के साथ वह खुद भी उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि विक्टोरिया कालोनी के गटर में किसी युवक का शव मिला है। जाकर देखा तो शव उनके बेटे का था। थाना मुल्लांपुर प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि फिलहाल यह मामला कत्ल का लग रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed