फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dead body found in a blue drum in Ludhiana

लुधियाना में नीले ड्रम में मिला शव: हाथ-पैर बंधे थे, बदबू से खुला राज; पुलिस को शक-हत्या से पहले खरीदा गया

Thu, 26 Jun 2025 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 02:46 PM IST
सार

शेरपुर इलाके में बुधवार की सुबह एक नीले रंग का ड्रम रखा था। ड्रम नया था और उसमें से बदबू आ रही थी। लोगों ने जब ड्रम में देखा तो उसमें एक बोरी पड़ी थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच ड्रम में से बोरी निकलवाई। बोरी में 35 से 40 साल के व्यक्ति का शव पड़ा था।

विज्ञापन
Dead body found in a blue drum in Ludhiana
लुधियाना में नीले ड्रम में मिला शव - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के शेरपुर इलाके में एक नीले रंग के ड्रम में युवक का शव मिला है। हत्यारों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरी में डाल दिया गया और फिर नीले रंग के ड्रम में डाल कर उसे फेंक दिया। 
विज्ञापन


सड़क किनारे फेंके गए ड्रम में से जब बदबू आई तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ड्रम में से बोरी बाहर निकाली तो खोल कर देखा तो शव था। शव के हाथ पैर बंधे हुए थे। आशंका है कि शव को जलाने की भी कोशिश की गई है।
विज्ञापन




पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुला कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी को उसके बारे में कुछ पता नहीं था। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना डिविजन छह पुलिस नेअज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है ताकि मृतक की पहचान होने के बाद हत्यारों तक पहुंचना आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 540 करोड़ का ड्रग-मनी लॉन्ड्रिंग मामला: बिक्रम मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश करेगी विजिलेंस, सुरक्षा कड़ी

नया था ड्रम

शव के हाथ पैर बांधे हुए थे और उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान भी थे। आशंका है कि हाथ और पैर तोड़ने के बाद युवक की हत्या कर दी गई और शव बोरे में बांध कर ड्रम में डाल कर फेंक दिया गया। हत्यारों ने शव खुर्द बुर्द करने की कोशिश की। थाना डिविजन छह की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 




आशंका है कि ड्रम को हत्या करने से पहले ही खरीदा गया होगा। पुलिस ने चालीस के करीब फैक्टिरयों की पहचान की है जहां पुलिस जांच कर रही है और लिस्ट तैयार कर रही है कि ड्रम कौन कौन लेकर गया है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर तक का एरिया चैक करना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज आदि चेक किए जा रहे हैं। सेफ सिटी कैमरों का भी पुलिस सहारा ले रही है। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड के कैमरे भी चैक करवाए जा रहे है। 

लाडोवाल टोल प्लाजा से शेरपुर तक की रुट मैप को पुलिस ट्रैक कर रही है। कुछ संदिग्ध वाहनों के नंबर भी पुलिस चैक कर रही है। थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने कहा कि कई ड्रम कंपनियों से भी बातचीत चल रही है। घटना स्थल के आस-पास काफी प्रवासी रहते है। जिस कारण उनसे भी पूछताछ की जा रही है। मरने वाला चेहरे से प्रवासी लग रहा है। उसके शरीर पर अभी किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला। शव की हालत जरूर खराब है। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा कि किन हालातों में व्यक्ति की मौत हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed