फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   540 crore drug-money laundering case Vigilance Bikram Majithia in Mohali court today

540 करोड़ का ड्रग-मनी लॉन्ड्रिंग मामला: सात दिन के रिमांड पर बिक्रम मजीठिया, प्रदर्शन कर रहे अकाली हिरासत में

Thu, 26 Jun 2025 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 02:37 PM IST
सार

विजिलेंस ने बुधवार को बिक्रम मजीठिया के 25 ठिकानों पर रेड की। रेड में 30 से अधिक मोबाइल फोन, 5 लैपटाॅप, 3 आईपैड, 2 डेस्कटॉप, कई डायरियां, संपत्ति के कई दस्तावेज और सराया इंडस्ट्रीज से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
540 crore drug-money laundering case Vigilance Bikram Majithia in Mohali court today
बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार कर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ने 540 करोड़ के ड्रग व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मजीठियो को सात दिन के रिमांड पर भेजा है। 
विज्ञापन


बुधवार को मजीठिया की पत्नी विधायक गनीव कौर के चंडीगढ़ स्थिति आवास पर भी विजिलेंस की टीम ने दबिश दी। शिरोमणि अकाली दल ने इस कार्रवाई का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार ने बदले की राजनीति के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डीएसपी का बनाया फर्जी अकाउंट: इंस्टाग्राम पर लोगों से मांगे पैसे, महिलाओं को भेजे आपत्तिजनक संदेश; जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के आवास पर सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े बारह बजे तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठे किए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विजिलेंस के एआईजी स्वर्णदीप सिंह की अगुआई में टीम मजीठिया को मोहाली लेकर पहुंची। जांच टीम ने बताया कि मजीठिया के स्टाफ और मजीठा हलके से विधायक उनकी पत्नी गनीव कौर ने पुलिस को किसी तरह का सहयोग नहीं दिया। मजीठिया के खिलाफ मोहाली विजिलेंस थाने में आमदनी से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान एसआईटी को मजीठिया के खिलाफ ड्रग मनी और हवाला कारोबार करने के सुबूत मिले हैं।

पद का दुरुपयोग कर करोड़ों की संपत्ति बनाई

जांच में सामने आया है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंत्री रहते हुए पद का दुरुपयोग कर 540 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बनाई। मंत्री बनने से पहले और बाद में संपत्ति का काफी अंतर है। आरोप है कि मजीठिया द्वारा नियंत्रित कंपनियों के बैंक खातों में 161 करोड़ रुपये की नकदी का लेन-देन हुआ। इस केस में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से हर तरह के लेन-देन की जांच की जा रही है। एसआईटी की जांच से स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि यह फंड मजीठिया के कंट्रोल वाली सराया इंडस्ट्रीज के खाते में जमा की गई ड्रग मनी से संबंधित हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed