{"_id":"14f5de44fdc70703801c9e5117729ec3","slug":"dead-body-found-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या कर शव खेतों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की हत्या कर शव खेतों में फेंका
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 14 Nov 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
वीरवार की सुबह गिल बाईपास के पास खेत में से मजदूर का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत थाना सदर पुलिस को दी।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रमोद कुमार के तौर पर हुई है।
वह शिमलापुरी स्थित एक बेहड़े में कमरा लेकर रहता था। उसके शरीर पर कई जगह तेजधार हथियारों के निशान पाए गए। इससे लगता है कि उसकी किसी ने हत्या की है।
अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
थाना सदर के प्रभारी अमनदीप बराड़ के अनुसार वीरवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि खेतों में एक शव पड़ा है। हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।