फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dangal, sets, aamir, injured

दंगल की शूट पर घायल हुए आमिर मुंबई लौटे

Tue, 17 Nov 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 17 Nov 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
dangal, sets, aamir, injured
फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग का पहला चरण पूरा करके सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई लौट गए। होटल रेडिसन ब्लू से उन्होंने करीब बारह बजे चेकआउट किया। फिल्म के अगले चरण की शूटिंग के लिए यूनिट अब अगले साल जून में लुधियाना आएगी।
विज्ञापन

‘दंगल’ के पहले पड़ाव के अंतिम चरण की शूटिंग के दौरान आमिर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, डॉक्टरों ने उनको बेड रेस्ट की सलाह दी। हालांकि आमिर ने डॉक्टरों की सलाह को दरकिनार कर रविवार को अंतिम सीन की शूटिंग की। अभी उनके सह कलाकारों के कुछ सीन की शूटिंग बाकी है, जिसे पूरा करके प्रोडक्शन टीम भी कुछ दिन में लौट जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कि शनिवार दोपहर को गांव में दंगल की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान अखाड़े में कुश्ती का सीन फिल्माया जा रहा था। जिसमें आमिर एक पहलवान के साथ भिड़ रहे थे। इसी दौरान पहलवान ने आमिर खान को गर्दन से पकड़कर जमीन पर पटखनी दी तो आमिर दर्द से बुरी तरह कराह उठे। आमिर के साथ मौजूद फिजियोथैरेपिस्ट कनुप्रिया ने स्प्रे करके और अन्य तरीकों से दर्द कम करने की कोशिश की, लेकिन आमिर का दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद शूटिंग बीच में ही छोड़कर उन्हें होटल ले आया गया। इसके बाद मेडिवेज अस्पताल से इंटरनल मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. गौरव सचदेवा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश माथुर को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गौरव सचदेवा के मुताबिक एमआरआई और ब्लड टेस्टों की सभी रिपोर्ट नार्मल आई हैं, लेकिन आमिर की पीठ में गर्दन के नीचे के हिस्से में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। आमिर ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए तीस किलो तक वजन बढ़ाया है, और वह लगातार कुश्ती की प्रेक्टिस कर रहे हैं। कई बार ऐसी समस्या आ जाती है।

दंगल के पहले फेज की शूटिंग के लिए आमिर ने अपना वजन 67 किलो से बढ़ाकर 97 किलो कर लिया था। अब वे दस किलो वजन कम करके जनवरी में दिल्ली और पुणे में अगले चरण की शूटिंग करेंगे। इसके बाद नार्मल वजन के साथ जून से फिर लुधियाना में डेरा जमाया जाएगा। आमिर लुधियाना में दस सितंबर से 16 नवंबर तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed