फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cycle rally, environment save message in cycle rally ludhiana, cycle rally in ludhiana

साइकिल रैली के जरिए वातावरण बचाने का संदेश

Sun, 20 Mar 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 20 Mar 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
cycle rally, environment save message in cycle rally ludhiana, cycle rally in ludhiana
लुधियाना में साइकिल रैली में हिस्सा लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
क्लीन सिटी अभियान के तहत रविवार को शहर में साइकिल रैली निकाली गई और साफ वातावरण व सेहतमंद समाज का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


यह रैली एवन साइकिल द्वारा रविवार को सर्किट हाउस से निकाली गई। रैली में डीसी रवि भगत और मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़िया मुख्य मेहमान के रुप में हाजिर हुए। दोनों मेहमानों ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान मुख्य मेहमानों को शहर को साफ सुथरा और वातावरण से मुक्त करने की अपील की।

एवन साइकिल के एमडी ओंकार सिंह पाहवा, ज्वाइंट एमडी ऋषि पाहवा और एग्जीक्यूटिव प्रेसीडेंट बीएस धीमान ने कहा कि शहरियों में साइकिलिंग कल्चर पैदा करने के मकसद से और साइक्लोग्रीन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए साफ वातावरण और सेहतमंद समाज का संदेश देते हुए यह रैली निकाली गई। रैली में कई पैडलर क्लब के सदस्यों और बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रैली सर्किट हाउस से शुरू होकर आरती चौक, घुमारमंडी, रानी झांसी रोड, फव्वारा चौक और रखबाग होती हुई लड़कियों के सरकारी कॉलेज के ग्राउंड में संपन्न हुई। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए एवन साइकिल की ओर से शहर के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में साइकिल एग्जीबिशन लगाई गई। इसमें साइकिलिंग के मकसद से इस्तेमाल होने वाली लग्जरी साइकिलों के मॉडल्स प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed