फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Cure patients are requested to deposit oximeters to department : Health Minister

ठीक हो चुके मरीज विभाग में जमा करवाएं ऑक्सीमीटर : सेहत मंत्री

Fri, 30 Apr 2021 10:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cure patients are requested to deposit oximeters to department : Health Minister
कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीमीटर न मिलने के कारण आ रही मुश्किल का हल अब सेहत विभाग ने निकाल लिया है। शुक्रवार को प्रदेश के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मौड मंडी पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात की। उनका कहना है कि विभाग पहले दौर में हुए कोरोना संक्रमित मरीजों द्वारा उपयोग किए गए ऑक्सीमीटर को वापस लेकर सैनिटाइज करने के बाद मौजूदा संक्रमित मरीज को देगा।
विज्ञापन

सेहत मंत्री सिद्धू ने कहा कि ऑक्सीमीटर की कमी आने के कारण व्यापारी ऑक्सीमीटर को भी महंगे दाम पर बेेच रहे हैं। इससे बाजार में ऑक्सीमीटर की कमी हो गई है। इस कारण अब सेहत विभाग ने उन लोगों को अपील की है जो पहले कोरोना काल के दौरान संक्रमित थे और ऑक्सीमीटर लेकर गए थे कि वे उसे विभाग में वापस जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग पहले दौर के कोरोना संक्रमित लोगों से ऑक्सीमीटर वापस आने पर उन्हें सैनिटाइज करके आगे मौजूदा कोरोना संक्रमित लोगों को देगा।
विज्ञापन

आक्सीजन की कमी होने पर सिद्धू ने कहा कि हमारे सूबे में इंडस्ट्री कम होने कारण आक्सीजन की कमी है। इसके अलावा प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों से आक्सीजन मंगवा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भी आक्सीजन प्लांट लगाने की सामर्थ्य बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सेहत मंत्री ने कहा कि विभाग में खाली पडे़ पदों को धीरे-धीरे सरकार की तरफ से भरा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सेहत स्टाफ की कमी नहीं रहेगी। जिला लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी किए गए कोविड समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 701 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि 7 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed