फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman living in live in relationship stole Rs 3 lakh cash and gold jewellery from house in Ludhiana

पंजाब की महिला निकली शातिर: तीन साल से लिव इन में रह रही महिला ने किया खेल, घर लौटा व्यक्ति तो फटी रह गई आंखें

Fri, 01 Aug 2025 03:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 01 Aug 2025 03:56 PM IST
सार

जिस व्यक्ति के साथ महिला तीन साल से लिव इन में रह रही थी उसके साथ ही महिला ने खेल कर दिया। व्यक्ति एक दिन के लिए घर से बाहर गया था और जब लौटा तो हैरान रह गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। 

विज्ञापन
Woman living in live in relationship stole Rs 3 lakh cash and gold jewellery from house in Ludhiana
woman - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिव इन रिलेशन में व्यक्ति के साथ रह रही महिला ने बड़ा खेल कर दिया। शातिर महिला तीन साल से व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी। उसने लिव इन में रहने वाले व्यक्ति की विश्वास जीता और अब विश्वासघात कर दिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां लिव इन में रहने वाली महिला ने व्यक्ति के घर पर चोरी की और फरार हो गई। जब व्यक्ति घर लौटा तो उसकी आंखें फटी रहे गई। क्योंकि घर से तीन लाख रुपये कैश और पांच तोले सोने के जेवर गायब थे। आरोपी महिला राजवीर कौर फरार है। पीड़ित मंदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन


लुधियाना के हैबोवाल कलां के सिल्वर सिटी निवासी मंदीप सिंह की शिकायत पर थाना हैबोवाल पुलिस ने ही शक्ति विहार इलाके में रहने वाली राजवीर कौर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मंदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी महिला राजवीर कौर के साथ पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रहा था। आरोपी राजवीर कौर को सब पता था कि वह पैसे, जेवरात व अन्य जरुरी दस्तावेज कहां रखता है। कुछ दिन पहले वह एक दिन के लिए किसी काम से घर से बाहर गया था। आरोपी महिला ने उसके जाते ही घर की अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे तीन लाख रुपये कैश और पांच तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन मंदीप सिंह वापस घर लौटा तो राजवीर कौर घर पर नहीं थी। बार-बार बुलाने पर वह जब अंदर कमरे में गया तो देखा कि अलमारी के ताले टूटे थे और महिला राजवीर कौर गायब थी। उसे पता चला कि वह फरार हो गई है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस आरोपी महिला का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: DSP के रिडर पर एक और केस: विजिलेंस ने जेल में बंद आरोपी से की पूछताछ, डीएसपी भुच्चो पर भी चल रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed