फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman and her Lover arrested for murder in Ludhiana

Ludhiana News: वेलेंटाइन डे पर पति को दिया मौत का तोहफा, प्यार के लिए महिला ने पार की सभी हदें

Thu, 16 Feb 2023 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 04:14 PM IST
सार

शिल्पा के अपने पड़ोसी जसवंत राज के साथ नाजायज संबंध थे। इसके बारे में वरुण को पता चल गया था, लेकिन शिल्पा ने यह कह कर माफी मांग ली कि वह इसे खत्म कर देगी और आगे से जसवंत से नहीं मिलेगी। मगर इसके बावजूद दोनों का मिलना कायम रहा।

विज्ञापन
Woman and her Lover arrested for murder in Ludhiana
युवक की हत्या - फोटो : demo pic

विस्तार

शादी के बाद प्रेम जाल में फंसी महिला ने सभी रिश्तों को तार-तार करते हुए अपने प्रेमी के साथ मिल अपने पति को जहर देकर मार डाला। जालंधर बाइपास के पास स्थित भट्टियां बेट की अमलतास कालोनी में रहने वाली शिल्पा ने अपने पति वरुण मित्तल की अपने प्रेमी जसवंत राज के साथ मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने सभी से कहा कि वरुण की अचानक मौत हुई है। 

विज्ञापन


इलाके के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी। सलेम टाबरी पुलिस ने वरुण मित्तल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ देकर हत्या की है। पुलिस ने मृतक वरुण के मौसेरे भाई फिल्लौर स्थित मोहल्ला बानिया निवासी कपिल कुमार की शिकायत पर आरोपी महिला शिल्पा और जसवंत राज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिल्पा के अपने पड़ोसी जसवंत राज के साथ नाजायज संबंध थे। इसके बारे में वरुण को पता चल गया था, लेकिन शिल्पा ने यह कह कर माफी मांग ली कि वह इसे खत्म कर देगी और आगे से जसवंत से नहीं मिलेगी। मगर इसके बावजूद दोनों का मिलना कायम रहा। दोनों ने एक होने के लिए वरुण को किनारे लगाने की प्लानिंग बनाई। वेलेंटाइन डे पर दोनों प्रेमियों ने वरुण को जहर पिला दिया, जिससे कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सुबह प्लानिंग के मुताबिक शिल्पा ने शोर मचा दिया कि उसके पति की अचानक मौत हो गई है। जसवंत राज भी परिवार से हमदर्दी जताता रहा। लोगों को जब शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने सच्चाई बताई। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed