{"_id":"67360ba7ea73c90d49d521fad6f95764","slug":"woman-abducted-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों ने गाड़ी पर लगा रखा था बाइक का नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों ने गाड़ी पर लगा रखा था बाइक का नंबर
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमलापुरी के मोहल्ला नानकसर में रहने वाली हरजिंदर कौर के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। कार पर लगे जिस नंबर को नोट कर परिजनों ने पुलिस को किया था, वह जांच के दौरान किसी मोटरसाइकिल का पाया गया है। रविवार को थाना शिमलापुरी की पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं में से एक संदिग्ध युवक का स्कैच जारी किया है। पुलिस महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल और उसके जानकारों से भी पूछताछ कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है।
चार दिसंबर को बुटीक चलाने वाली हरजिंदर सिंह घर जा रही थी। जब वह गली में पहुंची, तब वैगनआर सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब तक लोग इकट्ठा हुआ, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सीसीटीवी कैमरों में पुलिस को गाड़ी का नंबर मिला, जो हरियाणा का था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस को गाड़ी का जो नंबर मिला था, वह फेक निकला। वह बाइक का नंबर है। अब पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति का स्कैच तैयार करवा जारी किया।