फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two accused arrested for demanding extortion money from businessmen in name of Goldy Brar Ludhiana

Ludhiana: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर कारोबारियों से मांगते थे रंगदारी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 12:54 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू के ताैर पर हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Two accused arrested for demanding extortion money from businessmen in name of Goldy Brar Ludhiana
goldy brar - फोटो : फाइल

विस्तार

कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर महानगर के कारोबारियों से अवैध तौर पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन चार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गे हैं और लगातार उसके संपर्क में थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और दोनों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू के ताैर पर हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने गोल्डी बराड़, शुभम ग्रोवर, वरिंदर चरन, मानव, विकास, राजेश उर्फ कंन्नू, संदीप, नरेश सोनी, विक्रम संदीप, राजन सिद्धू उर्फ नन्नी, जसप्रीत सिंह उर्फ जस, जतिन उर्फ सैम और जतिन कटारिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस टीम दरेसी के पास स्थित वेद मंदिर चौक के करीब गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपना एक गिरोह महानगर में संगठित कर रखा है। आरोपी कारोबारियों और उद्यमियों के साथ साथ कई लोगों को धमकियां देते हैं और रंगदारी मांगते है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह दोनों ही किसी से रंगदारी लेने की फिराक में है और इलाके में जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने हथियार और फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों की मोबाइल डिटेल निकलवाने में लगी है। ताकि पता चल सके कि वह गोल्डी बराड़ के संपर्क में है या फिर नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed