फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Truck driver murdered in Ludhiana

लुधियाना : जगरांव में लुटेरों ने ट्रक चालक की हत्या कर नौ लाख लूटे

Wed, 03 Mar 2021 02:42 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Mar 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Truck driver murdered in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मंडी गोबिंदगढ़ में नौ लाख का स्क्रैप बेचकर लौट रहे मोगा के ट्रक चालक की सोमवार रात लुटेरों ने जगरांव के गांव चौकीमान के पास तेजधार हथियार से हत्या कर दी। लुटेरे सारी रकम लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला मोगा के गांव लंडेके निवासी इंदरजीत सिंह ट्रक चालक था। वह सोमवार को स्क्रैप बेचने मंडी गोबिंदगढ़ आया था। उसके मालिक ने ट्रक में जीपीएस लगा रखा था। रात लगभग 9.30 बजे ट्रक का लिंक टूट गया। इस पर ट्रक मालिक ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव चौकीमान के पास ट्रक एक तरफ खड़ा था और उसमें इंदरजीत का शव था। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी जगरांव पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हाथ एक फुटेज लगी है, जिसमें इंदरजीत कुछ लोगों से बात कर रहा है। डीएसपी जगरांव जतिंदर जीत सिंह ने बताया कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed