{"_id":"57544e934f1c1b903c10957b","slug":"theft-theft-in-ca-house-in-ludhiana-ludhiana-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए के घर में घुसे चोर, लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीए के घर में घुसे चोर, लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 05 Jun 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के निमार्णाधीन घर में चोर गिरोह ने रविवार सुबह धावा बोल दिया।
चोर घर में घुसे और कमरे के रोशनदान को उखाड़कर कमरे में दाखिल हो गए। वहां पूरा परिवार सो रहा था, लेकिन चोरों ने अलमारी में रखी ढाई लाख की नगदी, चार से पांच लाख रुपये के जेवर चुराए और फरार हो गए। जब चोर भागने लगे तो आवाज होने से घर के मालिक चार्टर्ड अकाउंटेंट पुनीत कुमार जाग गए। चोरों को देख वह उनके पीछे भागे, लेकिन चोर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें दोनों युवक अंदर दाखिल होते और फरार होते कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।
पुनीत कुमार ने कहा कि उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। मेन गेट से कुछ रास्ता खुला रहता है।
रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दो चोर घर के अंदर घुसे। उन्होंने कमरे का रोशनदान तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। उनके कमरे में घुसने की आवाज तक नहीं आई। दोनों चोरों ने अलमारी को खोला और नगदी और जेवर चोरी कर लिए। जब चोर भागने लगे तो लकड़ी के टेबल से टकरा गए। जिससे उनकी नींद खुल गई। उन्होंने चोरों का पीछा किया, लेकिन वे भाग गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो सारी वारदात कैद हो गई।