फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suspend, hawaldar and asi suspend, bhatinda suspend

एएसआई और हवलदार सस्पेंड 

Sat, 09 Jul 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 09 Jul 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
suspend, hawaldar and asi suspend, bhatinda suspend
सस्पेंड
 थाना मौड़ मंडी पुलिस की ओर से चोरी के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपी शनिवार को तलवंडी अदालत में पेशी भुगतने के बाद पंजाब पुलिस के एएसआई गुरदेव सिंह और हवलदार बलविंदर सिंह की लापरवाही के चलते पुलिस हिरासत से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


उनकी पहचान विक्की, धर्मेंद्र और नरिंदर निवासी रामपुरा के तौर पर हुई है। मामला ध्यान में आने पर एसएसपी स्वप्न शर्मा के आदेशों के बाद एसपीएच डा.नानक सिंह ने तुरंत एएसआई व हवलदार को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 11 मई को थाना मौड़ मंडी में चोरी के आरोप में विक्की, धर्मेंद्र और नरिंदर निवासी रामपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मौड़ पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों को गत दिवस गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको मौड़ थाने के एएसआई गुरदेव सिंह और हवलदार बलविंदर सिंह तलवंडी साबो की अदालत में पेश करने के लिए लाया गया था। दोनों पुलिस कर्मी जब पेश भुगतने के बाद आरोपियों को साथ लेकर वापस जाने लगे तो वह तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दाखिल एक व्यक्ति का ब्याज दर्ज करने के लिए आरोपियों को भी साथ लेकर चले गए।

जब पुलिस कर्मी अस्पताल में दाखिल व्यक्ति का बयान लिखने में मशरूफ हो गए तो उक्त तीनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर पुलिस हिरासत से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई थी।


एसएचओ डा.नानक सिंह का कहना है कि दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ड्यूटी में कोताही करने के आरोप में एएसआई गुरदेव सिंह और हवलदार बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed