{"_id":"570d26fb4f1c1b39084a6ad2","slug":"suicide-farmer-son-suicide-in-mansa-mansa-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान किसान के बेटे ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी से परेशान किसान के बेटे ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
गुरविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गांव बहारदरपुर के एक किसान के बीए फाइनल में पढ़ने वाले नौजवान बेटे ने घर की आर्थिक तंगहाली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है।
उसने कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जान दे दी है। गुरविंदर सिंह (24) के परिवार के पास गुजारे योग्य डेढ़ एकड़ जमीन ही है। परिवार पर काफी कर्ज भी बताया जा रहा है। किसान तेजा सिंह ने बताया कि घर की हालत आर्थिक तौर पर काफी तंग होने से उनके बेटे ने प्राइवेट व सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए बहुत प्रयास किए, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके।
घर में खेती के अलावा कमाई का कोई अन्य साधन नहीं है। कम जमीन होने से घर की रसोई का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। इससे गुरविंदर सिंह परेशान रहने लगा और मंगलवार को उसने कोई जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली।