फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide case, suicide case of barnala, barnala suicide

किसान और आढ़ती दोनों पुलिस पर मढ़ रहे आरोप

Sat, 30 Apr 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sat, 30 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
suicide case, suicide case of barnala, barnala suicide
आरोप लगाना - फोटो : demo pic
भारतीय किसान यूनियन ने जिले के गांव जोधपुर के रहने वाले मरहूम किसान दर्शन सिंह के लड़के बलजीत सिंह बल्लू व उसकी पत्नी बलवीर कौर को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में नामजद पांच आरोपियों में से रहते दो आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काला महर स्टेडियम में शनिवार को एक बैठक की।
विज्ञापन


किसान यूनियन के नेता बूटा सिंह बुरजगिल व जिला प्रधान मनजीत सिंह ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से मांग की कि अगर मृतक बलवीर कौर और बलजीत सिंह बल्लू की अंतिम अरदास से पहले पहले  बाकी रहते दो आढ़तियों को गिरफ्तार न किया तो उस दिन राज्य व जिला प्रशासन के खिलाफ कडे़ संघर्ष का एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन


किसान नेताओं ने सिविल व पुलिस प्रशासन की कड़ी आलोचना करते कहा कि बड़ अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक बलजीत सिंह बल्लू व बलवीर कौर ने जहर निगला। बावजूद इसके सभी अधिकारी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। उन्होंने एलान किया कि उनका संघर्ष कई चरणों में चलेगा, पहले आढ़तियों की गिरफ्तारी के लिए व परिवार की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए संघर्ष लड़ा जाएगा। दूसरे चरण में घटना पर मूकदर्शक बने सिविल व पुलिस अधिकारियों को सजाएं दिलवाने के लिए लड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिले के समूह आढ़तियों ने दुकानें बंद रख कर एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन सिंह व धीरज कुमार के नेतृत्व में एक बैठक की। उन्होंने सरकार की कड़ी आलोचना करते कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई साल से आढ़तियों को दबाया जा रहा है। इस केस में भी किसान यूनियन के दबाव में पांच आढ़तियों पर नाजायज केस दर्ज कर दिया गया है, जबकि उनके पास हाईकोर्ट से कब्जा वारंट थे।

केस में आढ़ती तेजा सिंह, बलजीत सिंह, बलजीत सिंह कैरों, मनप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह को नामजद कर दिया गया है। मनप्रीत सिंह और जसप्रीत सिंह बेकसूर हैं और न ही वह घटना वाले दिन वहां गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निर्दोष मनप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह को पकड़ा गया तो तीखे संघर्ष का एलान किया जाएगा।

 

आढ़तियों ने किसान यूनियन के कुछ नेताओं और मृतक बलजीत सिंह बल्लू के ताया पलविंदर सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने ने ही दोनों को खुदकुशी के लिए उकसाया क्योंकि पलविंदर खुद किसान यूनियन के सदस्य हैं। 



जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा ‌कि घटना वाले दिन मौजूद अधिकारियों की लिस्ट उच्चाधिकारियों व डीजीपी सुरेश अरोड़ा को भेज दी है, अगली कार्रवाई जांच के बाद उच्चाधिकारी ही करेंगे।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed