फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, attempt, arrest

हेल्पलाइन पर फोन कर की सुसाइड की बात, ध्ारा गया

Thu, 03 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Thu, 03 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
suicide, attempt, arrest
छह फरवरी को भाखड़ा नहर सरहिंद के किनारे अपना मोटरसाइकिल खड़ा कर हेल्पलाइन नंबर 181 पर आत्महत्या की सूचना देने वाले रणजीत सिंह को फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने जगरांव की पशुमंडी से काबू कर लिया। गांव खानपुर निवासी रणजीत सिंह राणा बुधवार को जगरांव पशु मंडी में अपने किसी रिश्तेदार का घोड़ा बेचने आया था।
विज्ञापन


डीएसपी गुरदीप सिंह गौसल ने बताया कि रणजीत सिंह ने आत्महत्या का ड्रामा रचने से पहले छह फरवरी सुुबह पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके ब्लॉक समिति सरहिंद के सदस्य गुरबख्श सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। गुरबख्श सिंह ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को हटाने के लिए अपने स्तर पर जांच की।
विज्ञापन


उसे पता चला कि रणजीत सिंह राणा अपने रिश्तेदार का घोड़ा बेचने के लिए एक मार्च को जगरांव पशु मंडी आ रहा है। उसने यह सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने जगरांव पशु मंडी से रणजीत सिंह राणा को काबू कर लिया। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि रणजीत सिंह जीरा के नजदीक पड़ते गांव सोढ़ीवाला में अपने किसी रिश्तेदार के घर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह फरवरी को लापता हुए रणजीत सिंह के भाई सुरेंद्र मोहन, जसवीर सिंह और उसकी पत्नी ने ब्लॉक समिति सदस्य गुरबख्श सिंह को रणजीत सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने गुरबख्श सिंह पर रणजीत सिंह के लाखों रुपये के जमीनी सौदे हड़प करने के संगीन आरोप भी लगाए थे। मामले की जांच कर रहे एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी रणजीत सिंह पर धारा-309, 419, 420 के तहत मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया गया जहां से उसे नाभा जेल भेज दिया गया।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed