फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Six-year-old boy dies due to slitting of throat by Chinese manjha in Ludhiana

दुखद: चीनी मांझा ने छह साल के बच्चे की ली जान, पिता के साथ एक्टिवा पर आगे खड़ा था, कट गया गला

Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में छह साल के बच्चे का गला चीनी मांझा से कट गया, इससे बच्चे की मौत हो गई। छह साल का दक्ष पिता के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Six-year-old boy dies due to slitting of throat by Chinese manjha in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर प्रतिबंधित चीनी मांझा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस पर चीनी मांझा से छह वर्षीय बच्चे का गला कट गया। बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम दक्ष है। वह अपने पिता के साथ एक्टिवा पर खरीदारी कर लौट रहा था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद गांव गिल स्थित ईश्वर नगर ब्लाक सी निवासी दक्ष गिरी (6) का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। इस मामले में अज्ञातों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दक्ष के पिता ध्रुप गिरी कार मैकेनिक हैं। स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी होने के कारण दोनों दुगरी इलाके में सामान खरीदने के लिए एक्टिवा पर गए थे। दक्ष स्कूटी के आगे खड़ा हुआ था। इस दौरान रास्ते में जीएनई कॉलेज के पास एक दम से प्लास्टिक डोर आगे आ गई और दक्ष की गर्दन कट गई। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक खानी खून बह चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed