{"_id":"689c7f7619cd1dd8b108baa5","slug":"singer-simran-pandey-died-in-ludhiana-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकती मिली सिंगर: लुधियाना में सिमरन पांडे की मौत से सनसनी, पिता बोले- धार्मिक ख्यालों वाली थी बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदे से लटकती मिली सिंगर: लुधियाना में सिमरन पांडे की मौत से सनसनी, पिता बोले- धार्मिक ख्यालों वाली थी बेटी
Wed, 13 Aug 2025 05:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:35 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में गायिका की लाश घर पर फंदे से लटकती हुई मिली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सिंगर सिमरन पांडे के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी धार्मिक ख्यालों वाली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के टिब्बा इलाके के न्यू स्टार सिटी इलाके में रहने वाली धार्मिक गायिका सिमरन पांडे (23) ने मंगलवार की देर रात को अपने घर पर संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मौत से दो दिन पहले सिमरन पांडे ने ग्यासपुरा इलाके में एक धार्मिक समागम में भजन गाए थे।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब सिमरन के परिवार वाले घर पहुंचे। जिस समय सिमरन ने फंदा लगाया उस समय घर पर कोई नहीं था। परिवार वालों के पहुंचने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी थाना टिब्बा पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद सिमरन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिमरन की मौत के बाद इलाके में तरह तरह की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन
सिमरन के पिता अजय पांडे ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश के जिला गोरखपुर के रहने वाले हैं और पिछले 15 साल से लुधियाना में ही रह रहे हैं। उनकी बेटी धार्मिक ख्यालों की थी और भजन गायन करती थी। सिमरन की मौत के बाद इलाके के लोगों का कहना है कि अगर वह डिप्रेशन में होती तो भजन गायन कैसे कर सकती थी।
विज्ञापन
सिमरन के पिता अजय ने बताया कि कुछ समय पहले से वह डिप्रेशन में चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। मगर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। डिप्रेशन में होने के कारण ही उसने आत्महत्या की है। थाना टिब्बा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है जांच के बाद अगर कोई सुराग मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 6 करोड़ का हर्जाना: पंजाबी दंपती ने किया ऐसा कांड... भरने होंगे 9 लाख 76 हजार डॉलर, कनाडा की कोर्ट का फैसला