फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rocket launcher part found in Ludhiana of Punjab

लुधियाना: पार्क में रॉकेट लांचर का हिस्सा मिलने से हड़कंप, मौके पर पुलिस और बम स्क्वायड टीम भी पहुंची

Thu, 11 Nov 2021 09:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Nov 2021 09:25 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में बमनुमा चीज मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर जिले के आलाधिकारी और बम स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Rocket launcher part found in Ludhiana of Punjab
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना पुलिस में गुरुवार की शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब सिधवां नहर के पास स्थित नगर निगम की बिल्डिंग के पीछे पार्क में एक बमनुमा चीज मिली। नगर निगम से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बताया गया कि यह रॉकेट लांचर का हिस्सा है। 

विज्ञापन

  
गुरुवार की सुबह ही सिधवां कनाल में छठपूजा का महापर्व मनाया गया था। हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे और उसके कुछ घंटे बाद ही रॉकेट लांचर का हिस्सा मिला। पुलिस ने इसे बम स्क्वायड टीम के हवाले कर दिया। नगर निगम जोन डी की बिल्डिंग के पीछे सिधवां नहर गुजरती है और पीछे ही पार्क बना है। 
विज्ञापन


                                                   
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय इलाके में कुछ लोग पार्क में सैर कर रहे थे। इसी दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने रॉकेट लांचर का हिस्सा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस की अलग-अलग जांच टीमें और एडीसीपी समीर वर्मा खुद मौके पर पहुंचे। इसके साथ साथ कई थानों की पुलिस फोर्स भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को पार्क से बाहर निकाल दिया। आनन-फानन पार्क सील कर दिया गया। 
 

जांच में पता चला है कि यह रॉकेट लांचर का पार्ट है। जो कबाड़ में आया लगता है। पानी का लेवल कुछ दिनों से कम था तो हो सकता है कि पानी के बहाव के कारण आगे आ गया हो। गुरुवार की सुबह छठ महापर्व का त्यौहार भी था और हो सकता है कि किसी ने बमनुमा चीज को निकाल कर पार्क में रख दिया हो और शाम को लोगों ने देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। - समीर वर्मा, एडीसीपी 3 लुधियाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed