{"_id":"571f74ef4f1c1bfb4ca9150c","slug":"rape-attempt-rape-attempt-on-minor-in-ludhiana-ludhiana-rape-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली बच्ची से दुराचार की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली बच्ची से दुराचार की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 26 Apr 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बेहड़े में किराए के कमरे में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची को उसका पड़ोसी छत पर ले गया और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। जब इस बात का पता लोगों को चला तो आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची।
पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी सुनील कुमार के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को देर रात इलाके से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।
जांच अधिकारी भूपिंदर कुमार ने कहा कि बच्ची एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसके पिता निजी फैक्टरी में काम करते हैं। बच्ची घर में अकेली थी। आरोपी सुनील उसके पास आया और उसे झांसा देकर अपने साथ घर की छत पर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। जब बच्ची चिल्लाई तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
भूपिंदर कुमार ने कहा कि लोगों ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को देर रात को गिरफ्तार कर लिया।