फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, moga, rape, accident

एक बच्चे के पिता पर दुराचार का केस

Sat, 01 Aug 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 01 Aug 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
थाना समालसर पुलिस ने कुंवारा बता कर प्रेम संबंध बनाने वाले सात साल के बच्चे के पिता खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रेम संबंधों की पोल खुलने पर आरोपी ने कनाडा ले जाने के सब्जबाग दिखाए। पुलिस ने कथित आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने पीड़ित लड़की कसरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस के मुताबिक भूपिंदर सिंह निवासी निकट गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब निहाल सिंह वाला ने बाघापुराना में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती लड़की को कनाडा ले जाने और कुंवारा बताकर प्रेम संबंध बना लिए।

आरोपी एक वर्ष से पीड़ित लड़की को कनाडा ले जाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था। इस के अलावा थाना बधनी कलां पुलिस ने जगसीर सिंह गांव तखतूपुरा खिलाफ पास के गांव की 11वीं में पढ़ती एक छात्रा को विवाह का झांसा देकर फुसला कर ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। एएसआई बलराज  मसीह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed