{"_id":"1899914aecbb9910b0045c1a5b944d6b","slug":"punjab-ludhiana-crime-punjabi-singer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस मिलने के बावजूद थाने नहीं पहुंची अंशु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटिस मिलने के बावजूद थाने नहीं पहुंची अंशु
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 01 Aug 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी फिल्म अभिनेत्री अंशु साहनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया
विज्ञापन
है। साहनी के खिलाफ अदालत में तलाक का केस विचाराधीन होने के बावजूद दूसरी
शादी करने का आरोप लगा है।
थाना सदर की पुलिस ने शुक्रवार को महिला पुलिस के साथ अंशु के चंडीगढ़ सेक्टर 56 स्थित निवास पर रेड भी की। जहां साहनी के परिवार के सदस्यों को नोटिस की तामील करवा कर शनिवार को उन्हें थाना सदर में पेश होने को कहा गया था, लेकिन वे शनिवार को थाने नहीं पहुंची।
अंशु के पति लुधियाना निवासी हरजिंदर सिंह की शिकायत पर शुक्रवार को थाना सदर में धारा 420/494 के तहत मामला दर्ज किया गया। अंशु साहनी पर इससे पहले भी अपने विवाह की जानकारी छिपा कर पासपोर्ट बनवाने और विदेश टूर करने के आरोप लग चुके हैं। इसके तहत उसका पासपोर्ट भी जब्त किया जा चुका है।
अंशु का विवाह 2006 में हुआ था, 2007 में अंशु अपने पति का घर छोड़कर फिल्मों में काम करने लगी। दोनों के तलाक का केस चंडीगढ़ की जिला अदालत में विचाराधीन है।