फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Crime News: Two Loot Cases in Ludhiana And Firozpur Of Punjab

लुधियाना में शराब ठेका कर्मचारियों को बंधक बना लूटा, फिरोजपुर में फाइनेंस कर्मी से नकदी ले उड़े लुटेरे

Thu, 07 Jan 2021 08:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: Two Loot Cases in Ludhiana And Firozpur Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना में जमालपुर मेट्रो रोड स्थित सतीश कुमार एंड कंपनी के ठेके के तीन कारिंदों को बंधक बनाकर लुटेरे शराब की पेटियां लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने अंदर घुसने से पहले कारिंदे के सिर पर भी हमला किया। लुटेरों के फरार होने के बाद कारिंदों ने मालिकों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने नौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सतीश कुमार एंड कंपनी सिंगला ग्रुप के सर्किल इंचार्ज राजन शर्मा ने बताया कि ठेके के अंदर ही सोने की जगह बनी है। देर रात को ठेका बंद कर कारिंदे मुरली चौधरी, कमलेश कुमार और रोहित कुमार सो गए। देर रात शटर से छेड़छाड़ की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


तीनों जाग गए। इसी दौरान लुटेरों ने ताला तोड़ दिया। जब तक मुरली चौधरी फोन उठाता लुटेरों ने पीछे से उसके सिर पर हमलाकर घायल कर दिया। एक लुटेरे ने गन प्वाइंट पर सभी को बंधक बना लिया। उसके बाद चार लुटेरे अंदर रहे और चार बाहर कार के पास। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों ने 29 पेटी शराब गाड़ी में लोड कर ली। राजन शर्मा ने बताया कि लुटेरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। इसके बाद अंदर पड़ी साढ़े तीन हजार की नकदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए। राजन ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो पता चला कि एक लुटेरे को बाकी साथी निक्की कहकर बुला रहे थे। ठेके में लूट की यह पहली वारदात नहीं है। दशहरे वाले दिन भी लूट हुई थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। 

थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अंदर लगे सीसीटीवी टूटे हुए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिरोजपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख लूटे
उधर, फिरोजपुर के गांव शेरखां के पास बाइक सवार दो लुटेरे फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से हथियार दिखाकर एक लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए। मुलाजिम ग्रामीणों से किस्तें इकट्ठा कर बाइक से लौट रहा था। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गुरुवार को पीड़ित के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया।

पीड़ित सहजप्रीत सिंह निवासी झीता खुर्द, थाना चाटीविंड जिला अमृतसर ने पुलिस को बताया कि वह अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह ग्रामीणों से किस्तें इकट्ठा कर बाइक से लौट रहा था। जब गांव शेरखां से गुजरने वाली नहर के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे हथियार दिखाकर पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में एक लाख रुपये थे। एएसआई मुख्तियार सिंह के मुताबिक पीड़ित के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed