फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police encounter in Jagraon, two drug smugglers arrested

Police Encounter: जगरांव में पुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़, दोनों तरफ से चली दनादन गोलियां, दो आरोपी दबोचे

Fri, 08 Aug 2025 12:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:15 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव में शुक्रवार सुबह पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police encounter in Jagraon, two drug smugglers arrested
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के जगरांव में मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार सुबह जगरांव के गांव गोरसिया में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नशा तस्कर सन्नी सिंह के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस टीम को देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गया जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलीं। 

विज्ञापन


सूचना मिली थी कि जगरांव के गांव गोरसिया में सन्नी सिंह अपने साथियों के साथ भारी मात्रा में नशे की तस्करी की तैयारी कर रहा है। जैसे ही एएनटीएफ की टीम वहां पहुंची, आरोपियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सन्नी सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में सन्नी का साथी देविंदर सिंह व एक अन्य को गोली लगी है। देविंदर सिंह की रीढ़ की हड्डी में गोली लगने से वह गभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। वहीं, सन्नी के कुछ साथी मौके से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश जारी है। जख्मियों का इलाज पुलिस सुरक्षा के बीच चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के बाकी साथी मौके से हुए फरार 
इस दौरान मुख्य आरोपी सन्नी सिंह और उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। एनटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशा माफिया के खिलाफ पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। 


आरोपी सन्नी सिंह पर कई मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक सन्नी सिंह और उसके साथियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। पुलिस के इस साहसिक अभियान के दौरान कोई जवान हताहत नहीं हुआ। फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed