फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   playing, outside, girl, molested

घर के बाहर खेलती बच्ची से रेप की कोशिश

Sat, 05 Dec 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 05 Dec 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
playing, outside, girl, molested
डिवीजन तीन इलाके में घर के बाहर खेल रही एक बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने चीज दिलाने का झांसा देकर दुराचार की कोशिश की। जब बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी तो उसकी मां वहां पहुंच गई। इसके बाद आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले विष्णु के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी मजदूर मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला गोंडा का रहने वाला है और यहां किराए के मकान में रहता है। उसकी छह साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। खेलते हुए उसकी बेटी गली में लगा लंगर लेने चली गई। काफी समय तक बच्ची नहीं लौटी तो उसकी मां ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इसी दौरान बच्ची के चीखने की आवाज आई तो बच्ची की मां आरोपी के कमरे में गई। आरोपी बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने उसे धक्का दिया और मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed