फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   platelets, manager in judicial custody, bhatinda platelets

नकली प्लेटलेट्स मामले में  रिलायंस मैनेजर बोरा न्यायिक हिरासत में

Tue, 05 Jul 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 05 Jul 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
platelets, manager in judicial custody, bhatinda platelets
ब्लड टेस्‍ट - फोटो : demo pics
नकली प्लेटलेट्स मामले के सूत्रधार रिलायंस के मैनेजर जाहिर बोरा को बठिंडा पुलिस ने तीन दिन का रिमांड समाप्त होने पर मंगलवार को फिर से अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इससे पहले बोरा का पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया था। आठ दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस को बोरा से कुछ खास हाथ नहीं लगा । 
विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी अजय मलूजा ने बताया कि रिलायंस के मैनेजर को तीन दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस अब रिलायंस कंपनी से उक्त सौदे से जुडे़ अहम दस्तावेजों को मंगवाने के लिए जुटी हुई है लेकिन कंपनी की तरफ से पुलिस को कागजात अब तक नहीं दिए गए। उन्होंने बताया कि अब पुलिस की अगली नजरें इस मामले संबंधी रिलायंस की तरफ से आने वाले कागजातों पर टिकी हुई है। उससे शायद पुलिस को कुछ हाथ लग सके । एआईजी ने बताया कि अब इस मामले संबंधी आरोपियों की अदालत में अगली पेशी 19 जुलाई को है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस व सेहत विभाग ने साझा ऑपरेशन के तहत नकली प्लेटलेट्स की 21 हजार 752 थैलियों से भरे ट्रक समेत पांच आरोपियों को 14 जून को गिरफ्तार किया था। इसमें आरोपी लैब टेक्नीशियन दिलबाग सिंह, परमजीत सिंह, और ट्रक चालक लाल बहादुर, नरिंदर सिंह और परमजीत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed