{"_id":"61cab20c7c126454dd446d86","slug":"one-person-killed-and-five-injured-in-bloody-clash-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव में खूनी संघर्ष: प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पांच लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जगरांव में खूनी संघर्ष: प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पांच लोग जख्मी
Tue, 28 Dec 2021 12:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:18 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना के गांव डल्ला में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक की मौत पांच लोगों के जख्मी होने की खबर है। दो पक्षों में हुए इस खूनी खेल में मृतक 70 वर्षीय बलदेव सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह ने जानकारी दी है कि घर के पास एक प्लॉट है जिस पर कब्जा करने की नीयत से हमारे ही गांव के कुछ लोगों पहुंचे।
विज्ञापन
हमने उनका विरोध किया तो उन्होंने तेजधार हथियारों से हम पर हमला कर दिया। जिससे मेरे पिता बलदेव सिंह, भाभी रणजीत कौर और मैं गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हमले के दौरान मेरे पिता बलदेव सिंह को गंभीर चोट आई। हम गंभीर जख्मी हालत में अपने पिता बलदेव सिंह को हठूर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई और मेरी भाभी रणजीत कौर की आंख पर चोट गंभीर होने के चलते सिविल अस्पताल हठूर के डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल जगरांव रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
थाना हठूर के एएसआई कुलदीप सिंह ने फोन पर बताया कि दोनों पक्षों में हुए खूनी खेल में एक व्यक्ति की मौत और पांच लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मृतक बलदेव सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह के बयान पर बलविंदर सिंह, अर्शविंदर सिंह ,गुरशविन्द्र सिंह, अर्शदीप पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन