{"_id":"57a21f8b4f1c1b6f152ba752","slug":"murder-s-accudsed-3-person-arrest-dishonour-punjab-crime-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी की आरोपी महिला की हत्या में तीन और आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेअदबी की आरोपी महिला की हत्या में तीन और आरोपी काबू
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना डेहलो के इलाके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की आरोपी बलविंदर कौर की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
उनकी पहचान नाभा निवासी हरबंस सिंह, संगरूर निवासी गुरिंदर सिंह एवं जगजीत सिंह के तौर पर हुई है। इससे पहले दो आरोपियों ने अदालत में सरेंडर किया था।
पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों ने पहले से पकड़े गए आरोपियों की गुनाह करने में सहायता की थी और हथियार मुहैया कराए थे। बुधवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया और अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
अदालत में पेशी को लेकर सुबह से ही पुलिस कमिश्नर एवं सीआईए दफ्तर के आसपास सिख जत्थेबंदियों से जुड़े लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। उन्होंने आरोपियों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
काबिलेजिक्र है कि बलविंदर कौर की हत्या के आरोप में शुक्रवार 29 जुलाई को एडिशनल सेशन जज लवजिंदर कौर की अदालत में पटियाला के जसप्रीत सिंह एवं संगरूर के गुरप्रीत सिंह ने आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस ने पांचों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। पुलिस ने दलील दी कि अभी इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जानी है। अदालत ने सभी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना डेहलो के प्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि हाल ही में पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ करनी है।
26 जुलाई को गांव आलमगीर में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की आरोपी महिला बलविंदर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।