फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder, murder in electricity tower controversy, ludhiana murder

बिजली का खंभा लगाने पर विवाद में बुजुर्ग की हत्या

Thu, 08 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 08 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
murder, murder in electricity tower controversy, ludhiana murder
murder
मेहरबान इलाके में खेतों में बिजली का खंभा लगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक की पहचान निधान सिंह के तौर पर हुई है। वह ससराली कालोनी का निवासी था। पुलिस ने हत्या के आरोप में बलदेव सिंह, भूपिंदर सिंह, अजमेर सिंह और चरणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों की कृषि जमीन है। एक लिंक सड़क उनके खेतों को बांटती है। बलदेव सिंह के परिवार ने ट्यूबवेल के लिए नया कनेक्शन लिया था। पीएसपीसीएल के ठेकेदार ने निधान सिंह की जमीन के पास सड़क पर बिजली का खंभा लगा दिया।
विज्ञापन


इस पर निधान सिंह ने आपत्ति जताई और खंभे को कहीं और लगाने के लिए कहा। इस पर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि तैश में आकर बलदेव और उसके परिजनों ने निधान की हत्या कर दी। थाना मेहरबान के जांच अधिकारी रघबीर सिंह का कहना है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे यह विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बलदेव और परिजनों ने फावड़े से निधान पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। निधान सिंह के बेटे जगतार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed