फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder case, head constable murder case in bhatinda, bhatinda murder

24 घंटे में बयान से पलटे एसएसपी 

Sun, 29 May 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 29 May 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
murder case, head constable murder case in bhatinda, bhatinda murder
बठिंडा में प्रेस कांफ्रेंस करते एसएसपी स्वप्न शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव महमा सर्जा के पास हुई हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में एसएसपी स्वपन शर्मा 24 घंटों में दो बार अपने बयान से पलट गए। शनिवार को एसएसपी ने कहा था कि पुलिस कर्मी के दोस्त दलजीत सिंह ने अपने साथियों समेत मिलकर उसकी हत्या की है। दलजीत ही गाड़ी छीनकर फरार हुआ है।
विज्ञापन


वहीं रविवार को उन्होंने दलजीत को क्लीन चिट देकर दो लोगों को इस मामले का आरोपी बताया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीप सिंह निवासी गांव भोखड़ा के तौर पर हुई है। दूसरा आरोपी लवपाल शर्मा निवासी रामपुरा फरार है। 
विज्ञापन


एसएसपी स्वपन शर्मा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि शनिवार को पुलिस कर्मी गुरविंदर सिंह अपने दोस्त जगदीप सिंह और लवपाल शर्मा के साथ अपनी कार में गांव महमा सर्जा गया था। वहां पर जगदीप सिंह ने खुद से हुई मारपीट का बदला लेने के लिए लवपाल शर्मा से मिलकर पुलिस कर्मी गुरविंदर सिंह को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वे उसके शव को एक रजवाहे के पास छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाद जगदीप अपने साथी लवपाल के साथ कार लेकर फरार हो रहे थे। एसएसपी के अनुसार गांव गोनियाना कलां के पास कार हादसाग्रस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि कार हादसाग्रस्त होने के बाद आरोपी जगदीप सिंह एक मारुति कार छीनकर फरार हो गया था।

उन्होंनेे बताया कि लवपाल शर्मा गांव गोनियाना कलां की ओर भाग गया था, जिसको ढूंढने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। एसएसपी ने बताया कि जगदीप सिंह को मानसा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी छीनी हुई कार गांव जोगानंद से बरामद कर ली है। इसके अलावा जिस बंदूक से जगदीप ने पुलिस कर्मी की हत्या की थी, वो भी बरामद कर ली गई है।

कुछ सवालों पर एसएसपी रहे मौन
रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब एसएसपी से गुरविंदर सिंह के दोस्त दलजीत को क्लीन चिट देने के बावजूद उसे हिरासत में रखने के बारे में पूछा गया, तो एसएसपी चुप्पी साध गए। शनिवार को हादसाग्रस्त कार से पुलिस को जो स्मैक के लिए उपयोग होने वाला पेपर मिला था, इस बारे में भी एसएसपी कोई जवाब नहीं दे पाए। रविवार को उसका कहीं जिक्र नहीं किया।

एसएसपी स्वपन शर्मा ने दावा किया कि बंदूक के बल पर आरोपियों ने जसवीर कुमार से उसकी मारुति कार छीनी थी। उसकी शिनाख्त उन्होंने पवन कुमार से करवा ली है। जब उनसे पूछा गया कि पवन कुमार कौन है तो एसएसपी जवाब नहीं दे सके। वहीं पीड़ित जसवीर कुमार और उसकी पत्नी का कहना था कि आरोपियों ने उससे पिस्तौल दिखाकर उनकी कार छीनी थी।


नशे के कारण हुई हत्या! 
वहीं सूत्रों के अनुसार यह पूरा मामला ड्रग्स के साथ जुड़ा है। पुलिस की साख को बचाने के लिए पूरे मामले की असलियत से पर्दा नहीं उठाया जा रहा। मृतक हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह नशा करता था और उसका आरोपियों के साथ नशे के लिए ही झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed