फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Misdeed with 70 year old Lady at Ludhiana of Punjab

लुधियाना में दरिंदगी: 70 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर पोती को बताया

Sat, 24 Apr 2021 07:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 07:23 PM IST
सार

तबीयत बिगड़ने पर जब बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया तो उसने पोती को इस बारे में बताया। थाना सिंधवाबेट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Misdeed with 70 year old Lady at Ludhiana of Punjab
लुधियाना में बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में एक शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। लुधियाना के थाना सिधवांबेट के अधीन पड़ते एक गांव में एक युवक ने 70 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। तबीयत बिगड़ने पर जब बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया तो उसने पोती को इस बारे में बताया। थाना सिंधवाबेट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला के पति का करीब 35 साल पहले देहांत हो गया था। 21 अप्रैल की रात को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जैसे ही शोर मचाया वह मौके से फरार हो गया। उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया था लेकिन जब तबीयत बिगड़ी तो उसने अपनी पोती को सारी बात बताई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिधवांबेट में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बरनाला में अश्लील वीडियो बनाकर फिरौती मांगने वाले दबोचे

अगवा करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले एक गिरोह के शातिरों को बरनाला पुलिस ने काबू किया है। थाना सदर के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि जगदेव सिंह निवासी मानसा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके भाई गुरतेज सिंह को प्रदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्कर सिंह, सुखपाल सिंह ने संदीप कौर नाम की लड़की से फोन करवाकर बरनाला के बस स्टैंड पर बुला लिया। लड़की ने कहा कि वह उनके भाई को पसंद करती है। लड़की की बातों में आकर उनका भाई गुरतेज सिंह अपने एक साथी गुरसेवक सिंह को साथ लेकर बरनाला के स्टैंड पर चला गया। जब वहां पहुंचा तो संदीप कौर के साथी प्रदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्कर सिंह व सुखपाल सिंह ने गुरतेज व गुरसेवक को अगवा कर लिया। गाड़ी में बैठाकर दर्शन सिंह संघेडा की खेत वाली मोटर पर ले गए और वहां दोनों की खूब पीटा। इसके गुरतेज सिंह का अश्लील वीडियो बनाकर परिवार से 25 लाख रुपये मंगवाने को कहा। इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। जब उनके रिश्तेदार वहां पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों को एक गाड़ी में बंदी बनाया हुआ था। पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया। जगदेव सिंह के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed