{"_id":"615f04568ebc3ea6611055ef","slug":"misdeed-with-16-year-old-girl-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 हफ्ते बाद खुला राज: बेटी को पेट दर्द की शिकायत... डॉक्टर का खुलासा सुन खिसकी पैरों तले जमीन, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
18 हफ्ते बाद खुला राज: बेटी को पेट दर्द की शिकायत... डॉक्टर का खुलासा सुन खिसकी पैरों तले जमीन, बुलानी पड़ी पुलिस
Thu, 07 Oct 2021 08:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:03 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग है। दोनों एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है तो वहीं आरोपी 11वीं में पढ़ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा से स्कूल के ही 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता 18 हफ्ते की गर्भवती निकली। थाना हठूर पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर नाबालिग छात्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई किरनदीप कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 30 सितंबर को लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की। जांच के लिए बेटी को जगरांव के एक निजी अस्पताल में लेकर गया। वहां टेस्ट करवाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बेटी 18 हफ्तों की गर्भवती है।
विज्ञापन
घर आने के बाद उसने अपनी बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसी के स्कूल में 11वीं कक्षा में पड़ने वाले एक छात्र से उसकी पिछले तीन चार वर्षों से दोस्ती है। लगभग चार माह पहले रात के समय जब सारा परिवार सो चुका था तो वह लड़का घर आया था। उसने मेरी बेटी के मना करने के बावजूद डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी छात्र के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन