{"_id":"60f856689523c03c52f13bf5f005ac89","slug":"man-murdered-love-affair-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से शादी करने से मना किए जाने पर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से शादी करने से मना किए जाने पर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला/मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दाखा की पुलिस ने गांव चक्क कलां में 12 दिसंबर को मजदूर संजू के कत्ल केस की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दाखा के डीएसपी अजय राज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
डीएसपी ने कहा कि आरोपी राकेश कुमार 15 साल से गांव के जमींदार के घर काम करता रहा था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसके करीब तीन साल से संजू की बहन से संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहता था। जब उनके संबंधों के बारे में संजू के परिजनों को पता लगा तो मामला पंचायत में गया। पंचायत में राकेश ने लिखित तौर पर माफी मांगी। जब उसे पता चला कि मृतक की बहन की शादी कहीं और हो रही है तो उसने संजू से दोस्ती कर ली। घटना वाली शाम संजू को घर से बाहर बुलाया और नहर किनारे शराब पीने ले गया। पहले ही बनाई स्कीम के अनुसार उसने तेजधार हथियार से संजू का कत्ल कर दिया और उसके बाद घर आकर सो गया। उसने अपने भाई के पास राजस्थान जाने की तैयारी कर ली, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
ननकू पिछले पंद्रह साल से अपने परिवार के साथ गांव चक्क कलां में रह रहा है। 13 दिसंबर को ननकू की बेटी की सगाई थी, उससे एक दिन पहले शाम को ननकू के बेटे संजू का शव नहर किनारे मिला था। थाना दाखा के सब इंस्पेक्टर जनक राज की पुलिस टीम ने इस केस को मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने के बाद हल किया है।