फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man Murdered his father in Ludhiana

शराब ने बनाया हैवान: लुधियाना में शराबी बेटे को नागवार गजरी पिता की रोकटोक, ईंट-पत्थर मार ले ली जान

Sat, 12 Nov 2022 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 05:16 PM IST
सार

वी रंजन चौहान मूल रुप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। यहां पर वह गरेवाल कालोनी में किराए के मकान में रहता है। वी रंजन चौधरी मजदूरी करता था और बेटे के साथ एक ही कमरे में किराए पर रहता था।

विज्ञापन
Man Murdered his father in Ludhiana
क्राइम

विस्तार

लुधियाना के हंबड़ा की गरेवाल कालोनी इलाके में रहने वाले एक युवक ने शराब के नशे में अपने पिता पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। परिवार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल और चौकी हंबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान वी रंजन चौहान (55) के रुप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में वी रंजन चौहान के बेटे रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 
विज्ञापन


चौकी हंबड़ा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि वी रंजन चौहान मूल रुप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। यहां पर वह गरेवाल कालोनी में किराए के मकान में रहता है। वी रंजन चौधरी मजदूरी करता था और बेटे के साथ एक ही कमरे में किराए पर रहता था। उसका बेटा रमाकांत शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद अक्सर वह परिवार के साथ कलेश करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस नवंबर को भी रमाकांत शराब के नशे में धुत्त था। उसके पिता ने उसे रोकना चाहा और समझाना चाहा कि वह रोजाना शराब न पिया करे। परिवार का सारा खर्च भी उसी के सिर पर है। इसके बाद दोनों पिता पुत्र में झगड़ा हो गया। गुस्साए रमाकांत ने वहां पड़े ईंट पत्थर से पिता के सिर पर हमला कर उसके सीने पर भी वार कर दिया। परिजनों ने उसे छुड़ाया और निजी डाक्टर के पास ले गए। उपचार के बाद वी रंजन एक बार घर आ गया। शुक्रवार को अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गयाहै। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed