{"_id":"bb7df991f80ae74b81903b3f77205b30","slug":"luxurious-jewellery-stole-from-shopkeeper-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के घर से बीस तोले सोने के जेवरात लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार के घर से बीस तोले सोने के जेवरात लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 20 May 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों ने थाना डिवीजन तीन से कुछ दूरी पर स्थित बेजमेन रोड पर एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
लुटेरे घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर सवा लाख और बीस तोले सोने के जेवरात ले गए। एसीपी सेंट्रल सतीश मल्होत्रा और थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में सुभाष चंद्र गुप्ता की शिकायत पर आरोपी अज्ञात तीन लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस्लामिया स्कूल के सामने स्थित सुभाष बुक शॉप के मालिक सुभाष चंद्र ने कहा कि उनका बेजमेन रोड पर घर है। दोपहर करीब एक बजे वह अपने परिजनों के साथ घर था। इस दौरान घर में तीन युवक घुस आए। युवक के मुंह पर कपड़ा बंधा देख सब हैरान रह गए।
आरोपियों ने अंदर घुसते ही हथियार दिखाकर उसकी मां और बेटे को बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपियों के साथ उसकी हाथापाई भी हुई, लेकिन लुटेरों ने उसे भी बंधक बना लिया। सुभाष के अनुसार मारपीट के दौरान एक लुटेरे की शर्ट भी फट गई थी। लुटेरों ने घर में सामान तो चोरी किया ही साथ ही उसके कपड़े भी ले गए।
विज्ञापन
थाना डिवीजन तीन के एसएचओ रंणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग थ्योरियों पर काम करने में जुटी हुई है। इलाके में सगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही लुटेरों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।