{"_id":"646f4bf441df7bf53302bc46","slug":"ludhiana-police-solved-the-murder-mystery-of-gurcharan-singh-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: दोस्त को उतारा मौत के घाट, अंतिम इच्छा बता शव विसर्जित किया, आत्मिक शांति का पाठ भी कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: दोस्त को उतारा मौत के घाट, अंतिम इच्छा बता शव विसर्जित किया, आत्मिक शांति का पाठ भी कराया
Thu, 25 May 2023 05:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 May 2023 05:33 PM IST
सार
गांव रछीन निवासी भूपिंदर सिंह ने थाना डेहलों की पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पिता गुरचरण सिंह करीब एक सप्ताह पहले घर से बिना किसी को बताए चले गए हैं लेकिन घर नहीं लौटे। परिवार ने हत्या होने का शक जताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना के गांव रछीन के रहने वाले गुरचरण सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीआईए वन की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। दोनों आरोपी गुरचरण सिंह के अच्छे दोस्त थे। लेन-देन के चक्कर में आरोपियों ने गुरचरण सिंह की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने शव को पैक किया और गाड़ी से लेकर श्री कीरतपुर साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने शव को विसर्जित कर दिया। आरोपियों ने बताया कि मृतक के परिवार में कोई नहीं है और वह उसके अच्छे दोस्त हैं। आरोपियों ने मृतक गुरचरण सिंह की आत्मिक शांति के लिए पाठ भी करवाया। पुलिस ने इस मामले में मलेरकोटला के जलवाना निवासी गुरविंदर सिंह गुरी और गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गांव रछीन निवासी भूपिंदर सिंह ने थाना डेहलों की पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पिता गुरचरण सिंह करीब एक सप्ताह पहले घर से बिना किसी को बताए चले गए हैं लेकिन घर नहीं लौटे। परिवार ने हत्या होने का शक जताया था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपियों का गुरचरण सिंह के साथ सुअर का कारोबार था। दोस्ती भी अच्छी थी।
विज्ञापन
फरवरी में आरोपियों ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद पैसे के मामले में आपस में कहासुनी होने लगी। आरोपियों ने गुरचरण को तुरंत मौत के घाट उतारने की साजिश रची। वहीं, गुरचरण को पीटा और लोहे की ग्रिल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को पैक किया और आल्टो कार से शव श्री कीरतपुर साहिब लेकर पहुंचे।
खुद को बताया अच्छा दोस्त
श्री कीरतपुर साहिब पहुंचने पर आरोपियों ने बताया कि वह मृतक के अच्चे दोस्त हैं। मृतक के परिवार में कोई नहीं है। उसकी आखिरी इच्छा थी कि उसे श्री कीरतपुर साहिब में विसर्जित किया जाए। इसके बाद श्री कीरतपुर साहिब में आरोपियों ने संबंधित पदाधिकारी के सामने ही शव को विसर्जित कर दिया। अगले दिन आरोपियों ने उसकी आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग भी डलवाया। गुरचरण के परिवार से सभी आरोपी बहुत हमदर्दी जता रहे थे। कई बार ढूंढने भी गए। आरोपियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की काफी कोशिश की।