फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana Police Raids in Meerut, 14 Smugglers arrested with 67 lakhs intoxicating pills

यूपी से पंजाब तक नशे का जाल : 67 लाख नशे की गोलियां पुलिस ने पकड़ीं, 54 करोड़ है कीमत, 14 तस्करों को भी दबोचा

Fri, 19 Mar 2021 07:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Mar 2021 07:53 PM IST
सार

  • मेरठ में पुलिस ने मारा छापा, 67 लाख नशे की गोलियां व 5.44 लाख की नगदी बरामद
  • भाजपा नेता के घर में रह रहे तस्कर की गिरफ्तारी के बाद उसी की निशानदेही पर कार्रवाई

विज्ञापन
Ludhiana Police Raids in Meerut, 14 Smugglers arrested with 67 lakhs intoxicating pills
लुधियाना पुलिस ने पकड़ी नशे की गोलियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नशे के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत पंजाब की लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने 54 करोड़ रुपये की नशे की दवाओं के साथ 14 नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इनमें से चार मेरठ के हैं, जबकि कुछ यूपी के अन्य जिलों और पंजाब के बताए जा रहे हैं। दवाओं की यह खेप उत्तर प्रदेश के मेरठ से बरामद की है। 

विज्ञापन


महानगर की पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 67 लाख नशे की गोलियां और 5.44 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। बता दें कि पुलिस ने कुछ दिन पहले भाजपा नेता के घर में किराए पर रहने वाले अनूप नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसी की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि नशे की दवाओं की अब तक यह सबसे बड़ी रिकवरी है। कमिश्नरेट पुलिस की टीमें आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि एक मार्च को पुलिस ने गिरोह के सरगना अनूप को एक राजनेता के घर के कमरे से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से सवा लाख नशे की गोलियां बरामद की गई थीं। जांच में पता चला कि आरोपी अनूप मेरठ के नशा तस्करों से दवाएं लाकर सप्लाई करता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मेरठ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप है गिरोह का किंगपिन 

Ludhiana Police Raids in Meerut, 14 Smugglers arrested with 67 lakhs intoxicating pills
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अनूप इस गिरोह का किंगपिन है। वह मेरठ में बैठे तस्करों की मदद से अवैध धंधे को चला रहा था। आरोपियों ने मेरठ में दवाओं का गोदाम बना रखा था। जो दवाएं बरामद की हैं, वह डॉक्टर की इजाजत के बिना नहीं दी जा सकतीं। आरोपी अवैध रूप से इन दवाओं को स्टोर कर आगे बेच रहे थे। जहां से दवाएं बरामद हुईं हैं, वहां पुलिस ने मेरठ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मदद से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कूरियर के जरिये भी भेजते थे दवाएं
पुलिस कमिश्नर के अनुसार नशा तस्करी का धंधा हाईटेक तरीके से चल रहा था। अगर कोई तस्कर उनके पास नहीं पहुंचा पाता तो उसे नशे की दवाएं कूरियर के जरिये भेजी जाती थीं। कूरियर ब्वॉय से सेटिंग के बाद बिना चेकिंग के ही कूरियर आगे भेज दिया जाता था। अपने ठिकाने पर पहुंचने के बाद इसकी आगे आपूर्ति की जाती थी। आरोपियों का यह धंधा काफी समय से चल रहा था। 

इन लोगों को गिरफ्तार कर किया केस दर्ज
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। मेरठ के चार आरोपी पकड़े हैं, जिनमें थाना नोचान गपरु रोड भाबनी नगर निवासी मोहम्मद सादिक, परतापुर के गांव कशा निवासी सूरज प्रकाश उर्फ सुत्तन, ससपीर गेट परूवा अब्दुल वाली गली निवासी फरजान सेठी, छोटी मस्जिद के पास सारे वलिएम निवासी जान सैफी हैं। 

एक आरोपी कुलदीप कुमार उर्फ बिजली को रायबरेली के थाना जगतपुर के बाजार दुर्गा पुरी बिजली मार्केट में जेपी इलेक्ट्रिकल से पकड़ा है। अन्य को लुधियाना के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया है, इनमें न्यू विष्णु पुरी निवासी कमलजीत उर्फ कमल, लुधियाना सिविल सिटी के संधू नगर निवासी कुलविंदर कुमार उर्फ बब्बू, हैबोवाल के पवित्र नगर निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ प्रिंस, कुंदन पूरी वृंदावन रोड गली नंबर 8 निवासी रमेश कुमार उर्फ बाबुल, हरगोबिंद नगर निवासी गगनदीप, गुरु नानकपुरा निवासी सुमित कुमार, कुंदन पुरी निवासी हरजीत सिंह उर्फ राजिंदर, चंदर नगर निवासी लवलीन शर्मा व हेमंत शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed