{"_id":"b1015d608b17b44d5a03248c21ade377","slug":"ludhiana-husband-canada-wife-forgery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पति गया कनाडा, पत्नी ने खाते से उड़ाए साढ़े तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति गया कनाडा, पत्नी ने खाते से उड़ाए साढ़े तीन लाख
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिल एनआरआई पति के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकलवा लिए। थाना डेहलों पुलिस ने गांव रणिया निवासी एनआरआई कमलजीत सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी हरविंदर कौर, हरविंदर के पिता अमरीक सिंह, मां हरजीत कौर और भाई तजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
कमलजीत सिंह की शिकायत के मुताबिक वह कनाडा का रहने वाला है। उसकी शादी फरवरी 2011 में हरविंदर कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद वह कनाडा चला गया। जाते समय वह अपनी पत्नी को बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड दे गया था। उसके जाने के बाद हरविंदर कौर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कमलजीत सिंह के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकलवा लिए, लेकिन उसका हिसाब कमलजीत को नहीं दिया।
आरोपियों ने कमलजीत सिंह की जमीन ठेके पर दे दी और उसका भी हिसाब नहीं दिया। जब कमलजीत सिंह को इसका पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में थाना डेहलों के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने कहा कि अभी चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।